फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर प्रतिनिधि के नेतृत्व में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
त्रिमूर्तिनगर सुभाषनगर में मेयर प्रतिनिधि सरिता सिंह के निर्देशन में इन दिनों स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के सहयोग से चल रहे स्वच्छता अभियान में कालोनी के कई लोग भी सहयोग कर रहे हैं। लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के साथ ही सप्ताह में दो दिन स्वच्छता अभियान चलाकर कालोनी को साफ सुथरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अब तक सुभाषनगर और त्रिमूर्तिनगर का सीधे-सीधे नगर निगम और नवगठित नगर पालिका शिवालिकनगर में समावेश होने से यहां समस्याओं का निराकरण कराने के लिए कोई भी एजेंसी जिम्मा नहीं लेती थी। अब नगर निगम के विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से यहां विकास कार्य शुरू कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिमूर्तिनगर निवासी मेयर प्रतिनिधि सरिता सिंह ने इन दिनों कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाने का जिम्मा लिया हुआ है। सप्ताह में दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को नगर निगम के कर्मचारियों के साथ वे कालोनी में सफाई अभियान चलवा रही हैं। इसके अलावा शुक्रवार को भी अभियान चलाया गया। सरिता सिंह के अनुसार घर-घर जाकर लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है फलस्वरूप इस अभियान का कारवां बढ़ने लगा है। अभियान में नरेश यादव, पुष्पेंद्र, मंजू आदि ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें