फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए गुरिल्ला करेंगे 4 सितंबर को देहरादून कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नौकरी, पेंशन एवं अन्य मांगों के लिए गुरिल्लाओं का धरना एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के संमुख 53वेें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में गुरिल्लाओं ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र व राज्य सरकार शीघ्र उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। निर्णय लिया कि मांगों के लिए गुरिल्ला 4 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे। गुरिल्ला संगठन ने देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी गुरिल्लाओं से प्रतिभाग करने की अपील की है। शनिवार को धरने पर बैठने वालों में वृजमोहन गुसांई, कन्हैया लाल, प्रेम सिंह रावत, नरेंद्र डागर, भूपेंद्र आनंद, प्रदीप शुक्ला, विक्रम पंवार, धर्म लाल, दलीप सिंह, विद्या नेगी, वृजमोहन त्रिवेदी, सतीश नैथानी आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें