फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघ्न विनाशक हैं भगवान गणेश: प्रदीप बतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भगवान गणेश विघ्न विनाशक हैं। उनकी पूजा से सुख, समृद्धि, यश, वैभव में वृद्धि के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है।
विज्ञापन

बीती रात श्रवणनाथ पार्क में निर्मल गणपति संघ के संयोजन में आयोजित गणपति महोत्सव के मूर्ति स्थापना पूजन के अवसर पर विधायक बतरा ने कहा कि गणेश की पूजा के बिना कोई पूजा पूरी नहीं हो सकती। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि गणपति महोत्सव जहां हमारे घर, समाज व राष्ट्र के वातावरण को ऊर्जा प्रदान करता है वहीं हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति व संस्कारों की भी प्रेरणा भी देता है। मुकेश कौशिक ने कहा कि सभी मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम गणेश भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। उन्हें मंगल का प्रतीक माना जाता है। उनके स्मरण व वंदन से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ किया जाता है। इस अवसर पर रमेश चंद जोशी, अनिल अरोडा, नरेश शर्मा के संयोजन में अआचार्य महेंद्र कुमार ध्यानी ने पूर्ण विधि विधान से मेयर मनोज गर्ग, विधायक प्रदीप बत्रा, शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद, सुनील अग्रवाल गुड्डू, किशोर अरोडा, नवीन गुलाटी आदि ने मूर्ति स्थापना पूजन संपन्न करवाया। इस दौरान भजन संध्या आरती का आयोजन कराया गया था। कौशिक आर्ट ग्रुप नई दिल्ली की ओर से प्रस्तुत की गई भजन संध्या ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राजू मनोचा, जौनी अरोडा, नीरज जैन, सुनील मनोचा, संजय तनेजा, सोहन सिंह, चिंटू तिवारी, अरविंद अग्रवाल, मुकेश मनोचा, अविनाश, मोनू गर्ग, अमित गर्ग, दीपक कुमार, नितिन गिरि, मोहन सिंह, डिम्पल, आशीष, मनीष, प्रद्युम्न, प्रिंस उपाध्याय, नोनू सोनी, अनूप मनोचा, कपिल अरोडा, शिवम शर्मा, श्रीमती शशी शर्मा, श्रीमती बीना तिवारी, श्रीमती रमा देवी, श्रीमती बीना भाटिया, बिमला देवी, पूजा मनोचा, नेहा मनोचा, काजल मनोचा, वर्षा यादव, ममता ‘अनूप’, निक्की, आर्यन, रितिका, नितेश, चिराग, वरूण जोशी, साहित अरोड़ा, वंश, ईशिका, रचित, राहुल राणा, आयुष खन्ना, साहिल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें