फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किटी घेटाले में एजेंडों पर भी दर्ज किया जाए मुकदमा: बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
किटी प्रकरण में पूरी तरह राजनीतिक रूप देने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को कांग्रेस के समर्थन में भगत सिंह विचार प्रसार समिति के अध्यक्ष वरुण बालियान ने कहा कि किटी एजेंटों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
अध्यक्ष वरुण बालियान ने प्रेस वार्ता में कहा कि दो व्यक्ति इतना बड़ा घोटाला नहीं कर सकते। यह पूरी सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। कहा कि एजेंटों के माध्यम से लोगों का ठगा गया है। आरोप लगाया कि अधिकांश एजेंट भाजपा के है। पुलिस को निष्पक्ष जांच कर एजेंटों के खिलाफ भी केस दर्ज करना चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा पदाधिकारी किसी संचालिका को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस तरह उसका समर्थन किया जा रहा है उससे साफ जाहिर है कि भाजपा के पदाधिकारियों की महिला नेता से मिलीभगत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा नेताओं के दबाव में हल्की धाराओं में महिला नेता और किटी संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को भाजपाइयों की कॉल डिटेल खंगालनी चाहिए। उन्होंने पूर्व विधायक अंबरीष कुमार पर लगाए गए भाजपा के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि एक भी भाजपा का कार्यकर्ता पूर्व विधायक के खिलाफ कोई सुबूत लाकर दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद सचिन बेनीवाल ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार भाजपा महिला नेता निशी का केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री के साथ मधुर संबंध है। जिसका उसने लोगों को ठगने में फायदा उठाया है। प्रेस वार्ता में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, पार्षद अमन गर्ग, अंकित चौहान, जीतू चौहान, मोहित चौधरी, सुरेश मोहन, अंकुर चौधरी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें