फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ गंगा की सफाई को भी चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
बिशनपुर कुंडी में महिलाओं ने ग्राम प्रधान सविता देवी के नेतृत्व में चलाए जा रहे शराब विरोधी अभियान के बाद अब गंगा की सफाई के लिए भी कमर कस ली है। इस अभियान में महिलाओं के साथ गांव के कई पुरुष भी शामिल हैं।
अभियान को गति देने के लिए गांव में महिलाओं की बैठक हुई। ग्राम प्रधान सविता देवी ने कहा कि गांव के निकट गंगा में किसी भी हालत में गंदगी नहीं होने दी जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्य सुमन देवी, मुनेश देवी, सुनीता, रजनी, कुसुम और पूजा आदि ने भी गंगा की सफाई के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया। उप प्रधान सुखदेवपाल, ग्राम पंचायत सदस्य यशपाल सिंह, अनुज पाल, ब्रजपाल, रविंद्र सिंह, योगेश, गीतूराम, योगेंद्र आदि का कहना है कि महिलाओं का यह अभियान सराहनीय है। इसमें पुरुषों का भी पूरा समर्थन रहेगा। गंगा को गंदगी से बचाने के अभियान में पूरी तरह से महिलाओं के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में कूड़ा और कचरा डालने और गंगा किनारे शौच करने तथा शराब पीने वालों की अब खैर नहीं है। पकड़े जाने पर उन्हें पांच सौ रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। इसके अलावा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे लोगों की सूचना देने वाले व्यक्ति को सौ रुपये का नगद इनाम देने की भी घोषणा की गई है। यह चेतावनी ग्राम प्रधान सविता देवी की ओर से जारी की गई है। इस आशय का बोर्ड गंगा किनारे लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें