फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल में अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग की ओर से दो दिवसीय अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ दयानंद स्टेडियम परिसर में शनिवार को हुआ।
कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक सामंजस्य स्थापित करने की अनूठी वैज्ञानिक शैली है। वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर यह सिद्ध हो चुका है कि खेलों से मनुष्य अपने दैनिक व्यवहार मे रचनात्मक परिवर्तन कर सकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन के लिए जीवन में एक खेल का चयन अवश्य करना चाहिए। आयोजन समिति के चेयरमैन और विभागाध्यक्ष प्रो. आरकेएस डागर ने बताया कि इस अंतर संकाय प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय, आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य संकाय, मानविकी संकाय, प्रबंधन संकाय, प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संकाय सहित पॉच संकायो की टीमें भाग ले रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में आयुर्विज्ञान संकाय के मंगल सिंह ने मानविकी संकाय के उज्जवल को परास्त किया। दूसरे एकल मुकाबलें में सुलभ ने पंकज को हराया। तीसरे एकल मुकाबले में लक्की ने अमन को परास्त किया।
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संकाय तथा विज्ञान संकाय के बीच खेले गए मुकाबले बीटैक के वासु ने विज्ञान संकाय के शिवम को हराकर मैच जीता। विज्ञान के करण ने बीटेक के आकाश को हराया तथा बीटेक के करण ने विज्ञान के वासु को हराकर मैच जीता। टीम वर्ग में विज्ञान संकाय विजयी रहा। प्रतियोगिता के संयोजक डा. कपिल मिश्रा ने बताया कि सभी मुकाबले बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर तथा फाइनल मुकाबला बेस्ट ऑफ फाइव के आधार पर होंगे। इस अवसर पर डा. शिव कुमार चौहान, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, विजयपाल सिंह, रवि कुमार सहित विभिन्न संकायों के छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे। मैचों का संचालन डा. कपिल मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें