बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए 23 व 24 अगस्त को छात्र संघ के पांच पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। जबकि छात्र कार्यकारिणी सदस्य के लिए 3 व छात्रा प्रतिनिधि के लिए 2 छात्रा प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। 25 अगस्त को नाम वापसी की तिथि नियत की गई थी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। अब नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। जांच के बाद 26 अगस्त को प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।