अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर छात्र नेताओं ने कुलसचिव कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर कर नारेबाजी की। छात्र कल्याण परिषद के चुनाव को लेकर तेज हुई राजनीति में शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों ने कुलसचिव कार्यालय पर एकत्रित होकर आई कार्ड, लाइब्रेरी कार्ड, वाई-फाई, प्लेसमेंट, शौचालयों की साफ-सफाई आदि समस्याओं के समाधान को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।
छात्र नेता विक्रम भुल्लर के नेतृत्व के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र शुक्रवार को कुलसचिव कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर उन्हाेंने अपनी मांगों को लेकर कुल सचिव कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने वार्ता करते हुए छात्र नेता विक्रम भुल्लर ने बताया कि अब तक छात्रों को आई कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड तक जारी नहीं किए गए है। साथ ही पानी, वाटर कुलर और टॉयलेट की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुल सचिव से छात्रों ने वाई-फाई और प्लेसमेंट की व्यवस्था भी दुरुस्त कराने की मांग की। इस अवसर पर अजय चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, मोहित, गौरव गुर्जर, आदित्य पंवार, अमन, अर्जुन, रोहित बालियान, अक्षय सैनी, राहुल त्यागी, विवेक चौहान आदि मौजूद थे।