फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणादाई है महापुरुषों का व्यक्तित्व: देवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रधान ने कहा कि महापुरुषों का व्यक्तित्व सर्व समाज के लिए प्रेरणदायी है। हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए।
देवेंद्र प्रधान सीतापुर गांव में जिला पंचायत निधि से बनने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान द्वार का शिलान्यास करने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की स्मृति में बनने वाले स्मारक खुद ही शिक्षा के स्तूप भी हैं। वे हमें महापुरुषों के कार्यों की शिक्षा का संदेश देते हैं। प्रधान ने कहा कि जिला पंचायत की निधि से बनने वाला यह द्वार सुंदर और प्रेरक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला पंचायत सदस्य मेसो देवी की निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। बताया कि जगजीतपुर में नहर के पुल को चौड़ा कर दिया गया है। द्वारिका विहार कालोनी जगजीतपुर में भी इंटरलॉक टाइल से सड़क बनने से जलभराव व गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। वहीं जगजीतपुर पीठ बाजारवाली सड़क को भी इंटरलॉक टाइल से बनाकर गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। देवेंद्र प्रधान ने बताया जल्दी ही मिस्सरपुर श्मशान घाट का द्वार और सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। जगजीतपुर रविदास मंदिर के सौंदर्यकरण का काम शुरू करा दिया गया है। जिला पंचायत क्षेत्र में 22 नलकूप भी लगाए गए हैं। इस मौके पर हरिद्वारी चौहान, राजीव चौहान, विकास राणा,रघुनंदन, विक्की चौहान, विपिन पंवार, नीरज चौहान, मन्नू चौहान, संजय कुमार, सुशील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें