फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए 7

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में 78 नामांकन पत्रों की बिक्री
विज्ञापन

-- शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में आज दाखिल होंगे नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
शहीद दुुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला छात्र संघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से शुरू हुई प्रक्रिया के पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। निश्चित समयावधि में 78 दावेदारों ने नामांकन पत्रों को लिया। शुक्रवार आज साढ़े दस बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों को जमा करने का काम किया जाएगा। डोईवाला महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के विज्ञान भवन में नामांकन पत्र आवंटित किये गए। सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक 78 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एसपी सती के अनुसार अध्यक्ष के लिए 8, उपाध्यक्ष के लिए 7, सचिव के लिए 9, सह सचिव 5, कोषाध्यक्ष और विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के लिए 5- 5, छात्रा प्रतिनिधि सदस्य के लिए 6 और कार्यकारिणी सदस्य के 33 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के लिए 78 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। शुक्रवार आज उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चीफ प्रोक्टर डा. केएल तलवाड ने बताया कि नामांकन जमा करने के लिए साढे़ दस से दो बजे तक का समय निर्धारित है। उम्मीदवार अपने साथ केवल दो लोगों को ही नामांकन के लिए कॉलेज में प्रवेश करने दिया जाएगा। कालेज प्राचार्य डा. एमसी नैनवाल ने बताया कि नामांकन के दौरान कालेज में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें