फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा 36 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :-------------
विज्ञापन


3151 स्टूडेंट्स करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
-- सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ ने ली प्रत्याशियों की बैठक, धारा 144 लागू

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
सूबे के पीजी ऑटोनामस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर दावेदारी कर रहे 36 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3151 छात्र-छात्राएं आज करेंगे। सुबह 8 बजे से कॉलेज में मतदान विधिवत शुरू होगा, जिसके लिए कॉलेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान प्रक्रिया में में 62 प्रतिशत छात्राएं और 38 फीसदी छात्र शामिल होंगे। छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की सीओ (प्रशिक्षु आईपीएस) मंजूनाथ टीसी ने बैठक ली। महाविद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रत्याशियों को चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि चुनाव में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कॉलेज कैंपस के पांच सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी, सीईओ डा. एमपी नगवाल, शिवम भारद्वाज, निकिता पंत, मीनाक्षी चौहान, हर्ष कुमार, कार्तिक आदि मौजूद थे। वहीं छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों के प्रतिबंधित क्षेत्र में होर्डिंग्स और बैनरों को सीओ (प्रशिक्षु आईपीएस) मंजूनाथ टीसी को पुलिस कर्मियों के साथ हटवाया। उन्होंने कोयलघाटी तिराहे और कालेकीढाल पर हाईवे के आसपास लगी प्रचार सामग्री को हटवाते हुए प्रत्याशियों और समर्थकों को दोबारा ऐसा न करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें