फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस ने गंगा के भरोसे छोड़े डूबे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
18 दिन बाद भी युवती का सुराग नहीं
विज्ञापन

-- गंगा में जलस्तर बढ़ने के चलते पुलिस का रेस्क्यू अभियान हुआ फेल

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
गंगा विहार के समीप गंगा में छलांग लगाने वाली युवती का सुराग पुलिस करीब 18 दिन बाद भी नहीं लगा पाई है। दो दिन पूर्व बैराज पुल से गंगा में कूदे साधु का भी अब तक अता-पता नहीं है। पुलिस का तर्क है कि इन दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने से तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। गुमानीवाला निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने बीती 7 अगस्त को नगर के गंगा विहार स्थित आस्थापथ साईं घाट के पास से गंगा में छलांग लगा दी थी, जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान भी चलाया था। लेकिन युवती को कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस की मानें तो लगातार गंगा में युवती की तलाश के लिए जल पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के चलते गंगा का जलस्तर अधिक होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर दो दिन पूर्व देर शाम एक अज्ञात साधु बैराज पुल से गंगा में कूद गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका। अगले दिन उसकी तलाश में पुलिस ने गंगा को खंगाला, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि बरसात के कारण गंगा का जलस्तर काफी अधिक है, जिससे खोजबीन करने में दिक्कत आ रही है। फिर भी जल पुलिस गंगा में डूबे लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें