फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां इंद्रामति ने अलकनंदा में स्नान कर भगवान बदरीनाथ के किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। घुड़साल गांव की मां इंद्रामति ने बुधवार को अलकनंदा में स्नान के बाद भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह व आचार्य ब्राह्मणों ने मां इंद्रामति की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

मां इंद्रामति दो माह से गांव-गांव के भ्रमण पर हैं। 20 अगस्त को मां इंद्रामति की डोली ने जोशीमठ से बदरीनाथ की यात्रा के लिए प्रस्थान किया था। बुधवार को मां इंद्रामति की डोली ने बदरीनाथ के दर्शन किए और बृहस्पतिवार को डोली बदरीनाथ से विदा लेकर घुड़साल गांव स्थित अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, केदारनाथ के दर्शन कर टेड़ा-खंसाल गांव की मां इंद्रामति की डोली बुधवार को गोपीनाथ मंदिर में पहुंची। यहां मां इंद्रामति ने भगवान गोपीनाथ के दर्शन किए। पंडित दुर्गा प्रसाद मैठाणी ने मां इंद्रामति की पूजा की। इंद्रामति मंदिर समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि मां इंद्रामति केदारनाथ के दर्शन कर अब गांव-गांव में भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही है। इस मौके पर युद्धवीर सिंह, हीरा सिंह, शेर सिंह और रामचंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें