फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो तो पकड़ में आए अधिवक्त पर हमला करने वाले बाप-बेटे

Wed, 23 Aug 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक वीडियो के वायरल होने के बाद अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वालों तक पहुंचने में पुलिस को आसानी हो गई। आरोपी बाप -बेटे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


नई बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पंवार पर सरेराहा जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल करने वाले आरोपी
पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया डंडा भी
बरामद कर लिया गया है। मामले में कुछ और आरोपियों की भी पुलिस को तलाश है।  

गणेशपुर निवासी एवं नई बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पंवार पर दो दिन पहले उस समय जानलेवा हमला कर
गंभीर रुप से घायल कर दिया गया था, जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस अपनी बाइक से घर लौट रहे
थे। हमलावरों ने उन पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर था  भारी दबाव
इस हमले का किसी ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था। जिसके कारण पुलिस महकमें हड़कंप मच गया था। अधिवक्ताओं में भी इस घटना को लेकर गहरा रोष था। पुलिस ने इस मामले में हमलावर सनोज और उसके बेटे सागर एवं जैंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर भारी दबाव बना हुआ था। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सनोज और जैंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पता चला है कि उनके साथ और भी लोग थे।
विज्ञापन


 वहीं आसपास खड़े हुए थे, ताकि यदि कोई अधिवक्ता को बचाने के लिए आए तो वह लोग उसे रोक सकें। इस मामले में नामजद आरोपी सागर अभी फरार है। पुलिस उसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें