गोपेश्वर। नंदप्रयाग में राजकीय इंटर कालेज के गेट के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने पर लोगों ने इसका विरोध किया। पीटीए पदाधिकारियों ने शराब की दुकान अन्यत्र संचालन की मांग उठाई। कहा गया यदि गेट के समीप से दुकान हटाई नहीं गई तो आंदोलन किया जाएगा।
न्यायालय के आदेश के बाद कुछ महीनों से नंदप्रयाग की अंग्रेजी शराब की दुकान का संचालन झूलाबगड़ स्थान पर हो रहा था, लेकिन अब दुकान संचालकों की ओर से 19 अगस्त से दुकान का संचालन जीआईसी नंदप्रयाग के गेट के समीप किया जा रहा है। पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र कठैत नेेे कहा यदि शीघ्र दुकान का संचालन अन्यत्र नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, जिला आबकारी अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि नंदप्रयाग दुकान का निरीक्षण किया जाएगा। दुकान का संचालन विद्यालय से दूर किया जाएगा।