फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी गैरसैंण में कार्यरत पीपीपी मोड कर्मियों का वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार नौवें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गैरसैंण। वेतन भुगतान की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में कार्यरत पीपीपी मोड कर्मियों का नवें दिन भी कार्यबहिष्कार जारी रहा।
सीएचसी में कार्यरत कर्मियों ने एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि सीएचसी में कार्यरत कर्मियों को अप्रैल माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से उनके सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। शील नर्सिंग होम प्राइवेट लिमिटेड बरेली की ओर से स्वास्थ्य केंद्र में लगातार ओपीडी और आकस्मिक सेवाएं देकर स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने कहा यदि 23 अगस्त तक उनका अवशेष वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो स्वास्थ्य केंद्र में तालाबंदी कर भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर भगत सिंह, भगवती प्रसाद सती, प्रेमा मेहरा, बीना सिंह और किरण पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें