फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजी के मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार चल रहा ईनामी बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार
विज्ञापन

-- दो लाख रुपये की धोखाधड़ी में डेढ़ साल से चल रहे थे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
पुलिस ने डेढ़ साल बाद कबूतरबाजी के मामले में फरार चल रहे ईनामी बदमाश नीरव कपाड़िया पुत्र रामनिक भगवान भाई निवासी ग्राम मंदिर स्ट्रीट जूनागढ़, गुजरात और अरुण कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी चांदनवास जिला रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार से पकड़ा गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बीते साल 18 अप्रैल 2016 को मुनिकीरेेती स्थित शीशमझाड़ी निवासी प्रीतम सिंह पुत्र महिपाल सिंह से दो लोगों ने कनाडा भेजने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।
आरोपियों ने चारधाम यात्रा बस अड्डे के समीप कार्यालय खोला हुआ था और प्रीतम सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कमल सिंह राणा पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम गगलानी, टिहरी को बीते साल अप्रैल में ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी नीरव कपाड़िया फरार चल रहा था। पुलिस को जांच के दौरान एक अन्य आरोपी के संलिप्त होने के साक्ष्य मिले। जिसकी पहचान अरुण कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी चांदनवास, जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने में लगी थी। रविवार सुबह करीब सात बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। बताया कि एसएसपी ने मुख्य आरोपी नीरव कपाड़िया पर ढाई हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

शातिर है मुुख्य आरोपी नीरव
कोतवाली पुलिस को मुख्य आरोपी नीरव कपाड़िया ने बताया कि वह बेरोजगार लोगों को विदेश में नौकरी के लिए भेजने का लालच देते थे। रकम लेकर उन्हें वर्किंग की बजाए टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजा करते थे। इससे पहले भी वह कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी, एसएसआई हेमंत खंडूड़ी, एसआई रियाज अहमद, कांस्टेबल संदीप राठी, बृजेश कुमार, नवीन सिंह नेगी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें