फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरों गांव में ग्रामीणों को कंप्यूटर और इंटरनेट की शिक्षा दे रहे भावी इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के भावी इंजीनियर दशोली ब्लॉक के सिरों गांव में युवव-युवतियों को कंप्यूटर शिक्षा और इंटरनेट के गुर सिखाने में लगे हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के द्वारा नई तकनीकियों की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में मौजूदा समय में सात सौ छात्र-छात्राएं मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा नई तकनीक और ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिरों गांव को गोद लिया गया है। सिरों गांव में मौजूदा समय में 150 परिवार निवास करते हैं। कॉलेज की ओर से गांव में एक कंप्यूटर सिस्टम लगाया गया है जिसे इंटरनेट से जोड़ा गया है। प्रतिदिन भावी इंजीनियर गांव में जाकर ग्रामीणों को कंप्यूटर के माध्यम से अपने-अपने ट्रेडों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। मुख्य रूप से ग्रामीण युवा-युवतियों को इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के बारे में बताया जा रहा है।
कॉलेज के निदेशक केकेएस मेर का कहना है कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है। ग्रामीण युवा-युवतियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर सीधे नौकरी की ढूंढ में लग जाते हैं। नौकरी न मिलने की सूरत में बेरोजगारों की कतार में खड़े हो जाते हैं। सिविल सेवा में उत्तराखंड की भागेदारी मौजूदा समय में मात्र एक फीसदी है। यदि युवा-युवतियों को समय रहते व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी जाए तो वे अपना भविष्य और भी बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरु होगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर
गोपेश्वर। आगामी शिक्षण सत्र से इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू होगा। कॉलेज प्रशासन सीमांत जिले के युवा-युवतियों को स्किल डेवलपमेंट के बारे में जानकारी देगा। कंप्यूटर पर नई तकनीकी की जानकारी भी युवाओं को दी जाएगी। युवा-युवतियों को इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल (वेल्ंिडग) और कंप्यूटराइज मशीन के बारे में जानकारी दी जाएगी। कॉलेज के निदेशक केकेएस मेर ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के युवा-युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर संवारने के बेहतर टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें