फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग कॉर्नर बनवाया, स्कूल में लगाया समस्या समाधान बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग।
विज्ञापन

राजकीय जूनियर हाईस्कूल पुडियाणी में तैनात शिक्षक भागचंद केशवानी ने स्कूल में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाया है। समस्याओं के समाधान के लिए समाधान बॉक्स लगवाया तो छात्रों के घरों में अलग से लर्निंग कॉर्नर बनवाकर घरों में बेहतर शैक्षणिक महौल तैयार करने पर बल दिया। केशवानी को पांच सितंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केशवानी के अनुसार बच्चे प्रायोगिक शिक्षा से जल्दी समझते हैं।
भागचंद केशवानी मूल रूप से झुरकुंडे गांव के हैं। वर्ष 1999 में केशवानी की नियुक्ति देवाल विकासखंड के दूरस्थ प्राइमरी स्कूल हिमनी में हुई। यहां भी केशवानी ने लगन से शिक्षण कार्य किया। वर्ष 2006 में केशवानी पदोन्नति पर अपने गांव के पास के विद्यालय जूनियर स्कूल पुडियाणी में तैनात हुए। केशवानी ने यहां बच्चों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने के प्रयास किए। इसके चलते विद्यालय में खेल मैदान निर्माण, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय सहित पर्यावरण संरक्षण के तौर पर बागवानी तैयार की। साथ ही नवाचारी शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल में वर्ष 2013 में समस्या समाधान बॉक्स लगाया। इसके तहत संकोची स्वभाव के बच्चे अध्ययन से संबधित समस्या को बॉक्स में डालते थे और फिर उसका केशवानी शीघ्र हल कर बच्चों को बताते थे। यही नहीं, वर्ष 2015-16 में केशवानी ने विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को घरों में लर्निंग कॉर्नर बनवाने की अभिनव पहल की, जिससे बच्चे एकाग्रचित होकर और बेहतर शैक्षणिक माहौल में अध्ययन कर सकें। यही नहीं केशवानी ने वर्ष 2016 में धुआं रहित चूल्हा बनाकर बच्चों को प्रयोगात्मक शिक्षा के क्षेत्र में आगे पहुंचाया।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग विकासखंड में लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति सम्मान
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग विकासखंड में भागचंद केशवानी लगातार दूसरे शिक्षक हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में आदर्श विद्यालय गौचर में तैनात शिक्षिका रजनी नेगी को यह सम्मान मिल चुका है। इधर केशवानी को पुरस्कार मिलने पर जिला पंचायत सदस्य गायत्री देवी, राज्य आंदोलनकारी समिति के जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, गौचर नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश नेगी, कर्णप्रयाग के सुभाष गैरोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवन नौटियाल, पूर्व विधायक डा. एपी मैखुरी, महेश खंडूड़ी, राजा चौहान, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से कर्णप्रयाग ब्लाक का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन


इन छह शिक्षकों कोे भी मिलेगा राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार
देहरादून। प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार-2016 से नवाजा जाएगा। इनमें बेसिक से चार और माध्यमिक से तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। चयनित शिक्षकों में बीसी केशवानी के अलावा, जूनियर हाईस्कूल गल्जवाड़ी देहरादून की शिक्षिका शशि शर्मा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दूपोखरा नायक हल्द्वानी की विमला जोशी, राजकीय प्राइमरी स्कूल कांडा बोनसाई पौड़ी गढ़वाल की लक्ष्मी नैथानी, फूलचंद नान शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज चकराता रोड देहरादून की प्रधानाचार्या डा. कुसुम रानी नैथानी, राजकीय आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज जोशीमठ चमोली की प्रधानाचार्या सविता फोनिया और राजकीय इंटर कॉलेज बपरू चंपावत के अंग्रेजी प्रवक्ता नरेशचंद्र राय हैं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें