फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश मंदिर में पूजा अनुष्ठान के साथ दस दिवसीय गणेश नंदा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के गणेश मंदिर में रविवार से दस दिवसीय गणेश नंदा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के शुभारंभ पर लोगों ने गोपीनाथ मंदिर से गणेश मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली। इसके बाद गणेश मंदिर में ध्वज स्थापना के साथ ही यहां पूजा-अनुष्ठान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

महोत्सव के संयोजक ओम प्रकाश नेगी ने बताया कि गणेश मंदिर में 35 वर्ष बाद महोत्सव हो रहा है। बताया कि दुर्गा सप्तशती पाठ, गणेश अर्थवशीर्ष पाठ, रुद्री पाठ और विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक 1008 रामकृष्ण जी महाराज, पंडित नवीन भट्ट, नवल भट्ट, सुनील नेगी, कैलाश तिवारी, रघुवीर बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, सतेंद्र असवाल और प्रशांत डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें