फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां इंद्रामती ने नृसिंह भगवान से मांगी बदरीनाथ यात्रा की अनुमति, जोशीमठ क्षेत्र में अपने भक्तों की पूछी कुशलक्षेम

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। घुड़साल क्षेत्र की आराध्य देवी मां इंद्रामती बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए जोशीमठ पहुंची। यहां माता की डोली ने भगवान नृसिंह मंदिर में पहुंच कर बदरीनाथ यात्रा की अनुमति मांगी। इस दौरान मां इंद्रामति की डोली ने भक्तों की कुशलक्षेम भी पूछी। 21 अगस्त को मां इंद्रामति की डोली जोशीमठ से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

आचार्य ब्राह्मणों की ओर से रविवार को सुबह छह बजे मां इंद्रामति की विशेष पूजाएं की गई, जिसके बाद सुबह नौ बजे मां इंद्रामति की डोली ने नृसिंह मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर की परिक्रमा करने के पश्चात भगवान नृसिंह से बदरीनाथ धाम की आज्ञा मांगी। दिवारा समिति के अध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि मां इंद्रामती रविवार को जोशीमठ में रात्रि प्रवास कर सोमवार को बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर समिति के मीडिया प्रभारी जय पंवार, पंडित विजय प्रसाद मैठाणी, अंकित मैठाणी, देवेंद्र पंवार, शिशुपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, धीरेंद्र, भूपेंद्र, नीरज, सुमंत, सुरेंद्र और उमेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें