फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदनी तक हेली सेवाएं शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन स्थल वेदनी में तीन दिन के लिए हेली सेवा शुरू करने की मांग की है। उनका कहना था कि लोक जात पर यहां कई श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजे गए ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि नंदा लोक जात यात्रा 15 अगस्त को घाट ब्लॉक के कुरूड़ से शुरू हो गई है। यह धार्मिक यात्रा 23 अगस्त को देवाल ब्लॉक के धरातल्ला गांव में प्रवास करेगी। 27 को निर्जन पड़ाव गैरोली पातल में रात्रि प्रवास के बाद 28 अगस्त को धार्मिक यात्रा वेदनी में सुबह 8 बजे पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वेदनी में श्रद्धालुओं की ओर से पूजा तथा वेदनी कुंड में अपने पूर्वजों को तर्पण दिया जाता है, लेकिन कठिन पैदल मार्ग होने के कारण इस यात्रा के समापन पर वेदनी में अधिक उम्र के लोग नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने 26 से 28 अगस्त तक यहां पर रियायती दरों पर श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें