फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के प्रति सरकार पूरी तरह जवाबदेह: जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार पार्टी के दृष्टिपत्र के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी और विश्वसनीयता के साथ काम कर रही है। जनता से किए गए वादे के अनुरूप काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के समग्र विकास की कई और योजनाएं भी लागू की जाएगी।
शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में सुरेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार केंद्र की मोदी सरकार पर राज्य के विकास के लिए पैसा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाती रही, जबकि स्थिति यह है कि हरीश रावत सरकार केंद्र की ओर से उपलब्ध पैसे का सदुपयोग नहीं कर सकी। मौजूदा सरकार उस पैसे का इस्तेमाल कर विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों का जाल बिछाने, स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और कानून व्यवस्था समेत विभिन्न क्षेत्रों में सरकार पूरी वचनबद्धता के साथ काम कर रही है। हालांकि हरिद्वार में शुक्रवार को ही नेशनल हाईवे के गड्ढों में फंसने से बस यात्री की मौत होने, हरिद्वार में चिकित्सकों की भारी कमी जैसे मुद्दों पर वे कोई जवाब नहीं दे सके। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्रि तथा मीडिया प्रभारी संदीप गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें