जोशीमठ। विभिन्न गांवों और तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के बाद शनिवार को घुड़साल गांव की आराध्य देवी मां इंद्रामति की डोली जोशीमठ पहुंचीं। मां की डोली का भक्तों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मां इंद्रामति के मुख्य पुजारी विजय प्रसाद मैठाणी डोली के साथ चल रहे हैं। शनिवार सुबह नऱै बजे हेलंग गांव में पंडित अंकित मैठाणी और त्रिलोचन मैठाणी ने मां इंद्रामति की विशेष पूजा की। मां ने देवेंद्र सिंह पंवार पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस मौके पर यात्रा समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, शिशुपाल सिंह, जय पंवार, मानवेंद्र सिंह पंवार, महेंद्र रावत, मातबर सिंह, शिव दयाल, गोविंद सिंह, सोबत सिंह, सूरज रावत, विजेंद्र, संजय, दिव्यांशु, सतीश, योगेंद्र और सूरज आदि मौजूद थे।