गोपेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी में आयोजित विज्ञान कार्यशाला में विज्ञान शिक्षक विनोद चंद्र ने छात्र-छात्राओं को ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव तथा जल चक्र के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश पांडेय ने विद्यालय में विज्ञान कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म भी बांटी। विज्ञान शिक्षक विनोद चंद्र ने कहा कि विज्ञान कक्ष बनाने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है। इस मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के ब्लॉक समन्वयक एसएस पंवार, प्रधानाचार्य एसपी पुरोहित, कैलाश पंत, लज्जावती त्रिपाठी, विनोद नवानी, एनएस गड़िया, एसएस फरस्वाण, ममता रावत और रेखा पाल आदि मौजूद थे।