फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनाई नहर पर नहीं चल रहा पानी, सड़कों पर उतरे काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। पनाई सिंचाई नहर से पानी न आने से आक्रोशित काश्तकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने सिंचाई नहर की सफाई करके शीघ्र जलापूर्ति न होने पर विभागीय अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पनाई सिंचाई नहर में बरसाती मलबा भरा होने तथा नहर का रखरखाव न होने से नहर कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे काश्तकारों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। काश्तकारों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से सिंचाई नहर की सफाई नहीं कराई गई। ऐसे में समस्या से परेशान काश्तकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार में प्रदर्शन किया। शीघ्र समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। दूसरी ओर सिंचाई विभाग प्रभारी ईई जगदीश थपलियाल ने बताया कि पनाई नहर की पिछले साल सफाई कराई थी। अब भी नहर में पानी चल रहा है। हालांकि कहीं-कहीं बारिश से दिक्कत हो रही होगी, जिसे जल्द ठीक करा लिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कंचन नेगी, विजया देवी, सुनील पंवार, मनोरमा देवली, मंजू देवली, इंदू पंवार, ताजवर कनवासी, शोभा देवी, संदीप नेगी, अखिलेश कनवासी, उर्मिला, प्रभा, दीपा, गुड्डी और सतेश्वरी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें