फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के अधिकारी कर्मचारी 22 अगस्त को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर देश के 10 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 22 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में उनके तीन मुद्दों पर विरोध और छह मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन

एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बडौदा, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको आदि बैंकों के अधिकारी- कर्मचारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले 22 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। संबद्ध यूनियन ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज यूनियन के प्रदेश के ज्वाइंट सचिव धीरज बिष्ट ने बताया कि उनका विरोध जन-विरोधी बैंकिंग सुधारों , कॉरपोरेट अनार्जक आस्तियों को बट्टे खातों में डालने और बैंक शुल्कों में वृद्धि को लेकर है। इसके साथ ही अनार्जक आस्तियों की वसूली पर संसदीय समिति की अनुशंसाओं को लागू करने, खराब ऋणों की वसूली के लिए कठोर उपायों को अमल में लाने, प्रस्तावित एफआरडीआई बिल की वापसी, बैंक बोर्ड ब्यूरो के उन्मूलन, सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करने आदि मांगों का निस्तारण करने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त की हड़ताल के बाद कोई ठोस निर्णय नहीं निकलने पर यूनियन के आह्वान पर अग्रिम आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें