पीपलकोटी पहुंची मां इंद्रामति की डोली, भक्तों ने किया स्वागत
पीपलकोटी। विभिन्न गांवों से होते हुए घुड़साल गांव की मां इंद्रामति की डोली बृहस्पतिवार को पीपलकोटी पहुंची। यहां देवी भक्तों ने डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
यात्रा समिति के मीडिया प्रभारी जय पंवार ने बताया कि प्रतिदिन तड़के से ही मां इंद्रामति की पूजा शुरू हो रही है। मां इंद्रामति के मुख्य पुजारी विजय प्रसाद मैठाणी, पंडित अंकित मैठाणी और त्रिलोचन मैठाणी विशेष पूजा कर रहे हैं। पीपलकोटी में मां इंद्रामति देवेंद्र सिंह पंवार पर अवतरित हुईं और भक्तों को दर्शन दिए। इस मौके पर यात्रा समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, शिशुपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह पंवार, महेंद्र रावत, मातबर सिंह, शिव दयाल, गोविंद सिंह, सोबत सिंह, सूरज रावत, विजेंद्र, संजय, दिव्यांशु, सतीश, योगेंद्र और सूरज आदि मौजूद मौजूद थे।