गुरुवार को स्वाइन फ्लू से एक और मासूम की मौत की पुष्टि हुई है। उत्तरकाशी की रहने वाली जाह्नवी (4) को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा दो अन्य मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
मैक्स अस्पताल में भर्ती रायपुर देहरादून निवासी कृष्ण (32) में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद जांच के लिए रिपोर्ट एनसीडीसी दिल्ली भेजी गई थी। रिपोर्ट में उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा दून निवासी कृष्णा (9) में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। ऐसेस में अब दून में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बता दें स्वाइन फ्लू से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नौ देहरादून, एक उत्तर प्रदेश, एक हरिद्वार, एक उत्तरकाशी एवं दो मरीज पौड़ी जनपद के हैं।