श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में प्रिंटेड प्रचार सामग्री का प्रयोग किए जाने पर चुनाव समिति संबंधित प्रत्याशी को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। समिति ने प्रॉक्टर बोर्ड के साथ मिलकर प्रिंटेड सामग्री जब्त भी की है।
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में 1 सितंबर को छात्र संघ चुनाव संपन्न होने हैं। अब तक सभी छात्र संगठनों ने छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में छात्रों ने प्रचार भी तेज कर दिया है। कुछ प्रत्याशियों के समर्थक चुनाव प्रचार के लिए प्रिंटेड प्रचार सामग्री का भी प्रयोग कर रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि चुनाव में लिंगदोह समिति का पूरी तरह पालन किया जाएगा। बताया कि चुनाव प्रचार में प्रिंटेड सामग्री लिंगदोह की सिफारिशों को उल्लंघन है। कहा कि प्रिंटेड सामग्री का प्रयोग करने वाले संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस भेजा जाएगा। ब्यूरो