फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री ने पोखरी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चालू शिक्षण सत्र में एक भी नए डिग्री कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। महाविद्यालयों में प्रवक्ताओं की तैनाती पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय पोखरी के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में 15 इंटर कॉलेज के मध्य में एक राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। सरकार की ओर से महाविद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य के लिए 404 गेस्ट प्रवक्ताओं की तैनाती कर दी गई है और 877 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग से बात की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में 30 अगस्त तक स्थायी प्राचार्य नियुक्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय पोखरी में कवि चंद्र कुंवर बर्तवाल की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने महाविद्यालय में फर्नीचर क्रय के लिए अपनी निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष सूरज खत्री, अनिल नेगी, पूनम रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. मातबर रावत, प्राचार्य डा. जेके गौतम, भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष अनीता नेगी आदि मौजूद थे। संचालन नंद किशोर चमोला ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें