देवप्रयाग। समूण फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 37 मेधावी निर्धन छात्र-छात्राओं को एक लाख 11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी। फाउंडेशन ने छात्रवृत्ति के लिए 10 स्कूलों के 37 विद्यार्थियों का चयन किया था। प्रत्येक छात्र को तीन हजार रुपये का चेक दिया गया। चेक वितरण कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से कमल कांत सिंह, मनोज रावत, कमल जोशी, इंदू भंडारी, ऋषभ कांत और अरविंद जियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो