फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए अरुण होंगे अभाविप के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद लिए अभाविप ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अभाविप ने छात्र संघ चुनाव में केवल अध्यक्ष पद पर ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए संगठन ने अरुण रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। जोशी ने कहा कि अभाविप पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखेगा। प्रेस वार्ता के बाद आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को छात्र संघ चुनाव संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। जिला संयोजक विनीत पोश्ती ने बताया कि जल्द ही चुनाव संयोजक कमेटी का गठन भी कर दिया जाएगा। बिड़ला परिसर में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक केवल दो ही प्रत्याशी सामने आए हैं। जय हो ग्रुप ने प्रदीप पंवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें