फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर शहर में निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में नगर क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र, चिकित्सकों, होमगार्ड, पुलिस और व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शहर को साफ रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

दो साल से शहर सहित अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला रहे डा. बीपी नैथानी की पहल पर सोमवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी और कोतवाली एनएस बिष्ट के नेतृत्व में रैली गोला बाजार से शुरू होकर सब्जी मंडी, गुरुद्वारा रोड, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, गणेश बाजार, काला मार्ग से बदरीनाथ हाईवे होते हुए केंद्रीय विद्यालय के सम्मुख संपन्न हुई।
इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें कहा गया कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग देना चाहिए। स्वच्छ और सुंदर समाज की स्थापना कर शहीदों के सपने को साकार कर सकते हैं। रैली में संयुक्त चिकित्सक संगठन के कोषाध्यक्ष डा. केके गुप्ता, व्यापारथ सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, मंजू नैथानी, हाजी सफीक अहमद, इंतखाफ हुसैन, कुशलानाथ, सुजीत अग्रवाल सहित मैक्स होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राएं शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें