कीर्तिनगर। कीर्तिनगर-चौरास-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर नैनीसैंण के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। दुर्घटना में कार चालक चोटिल हो गया। चालक को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार चिलेड़ी निवासी सुभाष पुंडीर श्रीनगर के घसिया महादेव गांव में रहता है। रविवार सुबह वह अपने गांव से लौट रहा था। इसी दौरान नैनीसैंण के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई। कार में सिर्फ कार चालक सवार था। आसपास के लोगों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। ब्यूरो