फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेसी उतरे सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने यूपी सरकार को मासूमों की हत्यारोपी बताते हुए कहा कि ऐसे मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री मौन है। जांच के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है।
सुभाषघाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी ने कहा कि इलाज में बरती जा रही लापरवाही से लगातार लोगों की मौतों के मामले सामने आ रहे है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मात्र धर्म की राजनीति करने में लगे हुए हैं। जनसमस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 40 मासूम बच्चों में इलाज में लापरवाही से मौत हो गई। चिकित्सा व्यवस्था बदहाली का इससे बड़ा और क्या उदाहरण होगा। आकाश भाटी ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस्तीफे दे देना चाहिए। इस मौके पर आशीष शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, निखिल शर्मा, अनुज माहेश्वरी, आशीष बंसल, मुकेश आहूजा, सुमित शर्मा, अमित कांबोज, अमित शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, तरुण शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



योगी के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
हरिद्वार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुा नैयर के नेतृत्व में चंडीघाट मार्ग पर एकत्र होकर कांग्रेसजनों ने यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिकित्सा सुविणाएं देने में विफल साबित हो रहे हैं। प्रदीप आहूजा एवं जितेन्द्र सिंह ने मांग उठाई की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही यूपी सरकार को बर्खास्त किया जाए। यश खुल्लर एव संदीप अग्रवाल ने कहा कि मासूम बच्चों की हत्यारी सरकार को जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मनीष कुमार, मनींद्र सिंह, बादल गोस्वामी, प्रकाश भट्ट, ओमप्रकाश शर्मा, राजीव अरोड़ा, रविंद्र कुमार, धनीराम, अमृतलाल, हरद्वारीलाल, पवन कुमार, अवधेश कुमार, भूपेंद्र, कमल सिंह, अनूप कुमार, भोलादत्त पंत, राजीव चौहान, विकास मलिक, शिवम गिरि, सुनील गुप्ता, पीयूष वर्मा, प्रत्युष कुमार, विनित शर्मा, आकाश भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें