अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मेयर मनोज गर्ग के साथ बृहस्पतिवर को हुई मारपीट की व्यापारी संगठनों ने निंदा की है। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के साथ ही ज्वालापुर रोड पर पुतला दहन किया।
मेयर मनोज गर्ग से मारपीट के बाद उनके समर्थन में कई संगठन सड़कों पर उतरकर आए हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों के साथ ही व्यापारी संगठन, सामाजिक संगठन आ पहुंचे है। शुक्रवार को ज्वालापुर व्यापार मंडल ने प्रेमनगर आश्रम के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्वालापुर रोड पर पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी भी जनप्रतिनिधि के नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मेयर अतिक्रमण हटाने नहीं बल्कि जल भराव की समस्या देखते हुए उचित कार्रवाई के लिए आए थे। इस मौके पर ओम प्रकाश विरमानी, मनोज मित्तल, आशीष गुप्ता, रूपेश गोयल, मुकेश गुप्ता, संजीव मेहता, गौरव गौयल, अनिरुद्ध मिश्रा, वासु मेहता, डा. भविष्य, तरुण भाटिया आदि मौजूद रहे। उधर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के चरन जीत पाहवा ने मारपीट की निंदा की है।
अतिक्रमण हटाने की मांग
हरिद्वार। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। कहा कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने इसे खूनी बारिश बना दिया। कहा कि जिला प्रशासन को अतिक्रमण पर ठोस कदम उठाना चाहिए। कहा कि शहर की नालियों, सड़कों पर अतिक्रमण से शहर में जलभराव हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि श्रीचंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, आर्यनगर चौक, कनखल समेत कई अन्य जगह से अतिक्रमण हटाने की मांग भी की है।