फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल मार्च तक प्रदेश होगा ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहर विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मार्च वर्ष 2018 तक प्रदेश खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ)हो जाएगा। उन्होंने दावा किया केंद्र की ड्रीम प्रोजेक्ट ओडीएफ में एक भी गांव को नहीं छोड़ा जाएगा। यह बात उन्होंने नमामि गंगे जागृति यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कही।
यूपी होमगार्ड की ओर से चलाई जा रही नमामि गंगे जागृति यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार के वीआईपी घाट से हुआ। होमगार्ड के जवानों ने वीआईपी घाट पर सफाई अभियान भी चलाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेद सिंह रावत के प्रतिनिध के रूप में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि होमगार्ड की यह पहल इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। कहा कि जिस भी कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार से होता है, वो अवश्य ही सफल होता है। कहा कि 100 वर्ष पहले मदन मोहन मालवीय ने गंगा की अविरलता के लिए आंदोलन किया था। जिसको अंग्रेजों ने भी स्वीकार किया था। अब यूपी होमगार्ड के जरिये गंगा की निर्मला और स्वच्छता के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान भी सफल होगा। यूपी के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गंगा मैया की धारा से 22 करोड़ परिवारों का घर पल रहा है। गंगा और अन्य नदियों के बिना इस धरती पर जीवन संभव ही नहीं है। कहा कि सब होमगार्ड को गंगा की स्वच्छता का संकल्प लेना होगा। यूपी पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) डा. सूर्य कुमार ने बताया कि नमामि गंगे जागृति यात्रा कार्यक्रम को हरी झंडी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 9 अगस्त को दिखाई थी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हरिद्वार से पूजा अर्चना के बाद किया गया। जागरूकता यात्रा का समापन छह सितंबर को होमगार्ड मुख्यालय लखनऊ में होगा। कहा कि कार्यक्रम के समापन के बाद बिहार और पश्चिमी बंगाल के इसी कार्यक्रम को होमगार्ड आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए बिहार और बंगाल के होमगार्ड महानिदेशक से उनकी बातचीत हो चुकी है। इससे पहले अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय के फोटो पर पुष्प चढ़ाए। कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक होमगार्ड के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी राजीव बलूनी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अनिल राजभर ने मुख्य अतिथि मदन कौशिक को गंगाजल और गंगा मैया की फोटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्पर्श गंगा और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने यूपी के राज्य मंत्री अनिल राजभर का स्वागत कर माला और गंगाजल भेट किया। इस मौके पर मेरठ जोन की डीआईजी होमगार्ड रजनी उपाध्याय, मंडलीय कमांडर एसएस प्रसाद, उत्तराखंड के मंडलीय कमांडर गढ़वाल गौतम कुमार, स्टाफ अधिकारी मुख्यालय डा. राहुल सचान, सहारनपुर जिला कमांडर तेज प्रकाश, नोडल प्रभारी अरुण सिंह, एडीएम वित्त हरिद्वार ललित नारायण मिश्रा, एसपी सिटी ममता वोहरा, हरिद्वार होमगार्ड से रविंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, अनिल पुरी, पूनम चौहान, मंजू रावत, विमल शर्मा साटू, कमल गुप्ता, स्पर्श गंगा से शिखर पालीवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



25 जिलों के 1627 गांव से गुजरेगी यात्रा
होमगार्ड की जागरूकता यात्रा 25 जिलों के 1627 गांव से होकर गुजरेगी। हरिद्वार के बाद, विदुर कुटी, बिजनौर, शुक्रताल, हस्तिनापुर मेरठ, ब्रजघाट, गढ़ मुक्तेश्वर, हापुड़, बुलंदशहर, कांशीराम नगर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद, कन्नौज, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, भदोही, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बलिया में जागरूकता यात्रा निकले के बाद मुख्यालय लखनऊ में समापन होगा।

इसलिए हुई हरिद्वार से शुरूआत
यूपी के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हरिद्वार के आगे गंगा मैली हो रही है। हरिद्वार से पहले गंगा की निर्मल धारा बह रही है। कहा कि हरिद्वार से इसलिए शुरूआत की जा रही है कि गंगा आगे बलिया तक भी गंगा साफ रहे।

उत्तराखंड में काम करने की इच्छा
यूपी पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) डा. सूर्य कुमार ने कहा कि वह उत्तराखंड बनने से पहले हरिद्वार पीएससी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग में तैनात रह चुके हैं। कहा कि उनका हरिद्वार में फिर काम करने का मन है। शहरी विकास मंत्री ने अपने संबोधन में उनकी बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है, महानिदेशक महोदय रिटायरमेंट के बाद हरिद्वार में आकर बाबाओं की शरण में रहेंगे।
विज्ञापन


छोटा भाई है उत्तराखंड
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि उत्तराखंड हमारा छोटा भाई है। कहा कि छोटे भाई को बड़े भाई के लिए सहयोग करना है। तभी मदन कौशिक ने कहा कि बड़ा भाई बड़ा होता है। बड़े भाई को भला छोटे भाई से क्या सहयोग की जरूरत होगी। कौशिक की इस बात पर होमगार्ड महानिदेशक ने कहा कि बड़े भले हम हैं, लेकिन ऊपर तो आप ही हो। तीनों के बीच चली इस बात पर होमगार्डों ने खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें