फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में फूलों की घाटी पहुंचे पांच हजार सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। फूलों की घाटी में दो माह में 5 हजार 655 पर्यटक पहुंच चुके हैं। घाटी में जुलाई माह तक पहुंचे पर्यटकों से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 9 लाख 32 हजार 475 रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। घाटी में पहुंच रहे पर्यटकों की तादाद से पार्क प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन भी उत्साहित है।
विज्ञापन

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े संजय कुंवर व शेखर तिवारी का कहना है कि इस वर्ष फूलों की घाटी आने वाले पर्यटकों की संख्या बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक है। यदि घाटी को जोड़ने वाले पैदल रास्ते को सुगम बनाया जाता है, तो पर्यटकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। जिलाधिकारी आशीष कुमार का कहना है कि घाटी में इस वर्ष बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जो जिले के पर्यटन व्यवसाय के लिए शुभ संकेत हैं। उन्होंने कहा कि घाटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए भी योजना तैयार की गई है। यहां पैदल मार्ग को सुगम बनाने का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें