श्रीनगर। संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं होने, एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण और शुद्ध पेयजल आपूर्ति न होने पर प्रगतिशील जन मंच कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को स्थानीय पीपलचौरी में मांगों के लिए प्रगतिशील जनमंच का धरना 55वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर आयोजित बैठक में एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती न होने पर शासन प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही कहा गया कि नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति न होने व झूठे आश्वासनों से सरकार की क्षेत्रीय विकास के प्रति नाकामी झलकती है। इस मौके पर आंदोलन के युवा वर्ग का नेतृत्व कर रहे सुरजीत सिंह बिष्ट ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह विकास कार्यों व जनहित के मुद्दों पर राजनीति न करें। कहा कि आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए 13 अगस्त को युवाओं व छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें 2 सितंबर को आयोजित होने वाली रैली पर भी विचार किया जाएगा। इस मौके पर सदानंद पुरी, रतन सिंह पटवाल, सुधाकर भट्ट, अनिल स्वामी, शंकर सिंह, गणेश टम्टा, सिद्धीलाल, चंद्र मोहन बहुगुणा, गिन्नी देवी, कमला पंवार, राबी री राज, आरएस शुक्ला, आरपी चमोली, कुवर सिंह चौहान, जेपी पोखरियाल, आदि मौजूूद थे। ब्यूरो