श्रीनगर। गढ़वाल विवि के नव नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम, गठित चुनाव समिति को अनुमोदन के लिए कुलपति कार्यालय भेज दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
छात्र संघ चुनाव 2017-18 के लिए गढ़वाल विवि प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते मंगलवार को विवि प्रशासन ने मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर प्रो. आरसी डिमरी को नियुक्त पत्र जारी किया था। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डिमरी ने बताया कि चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है। बताया कि बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव व गढ़वाल विवि छात्र महासंघ चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है। गठित चुनाव समिति व चुनाव कार्यक्रम को अनुमोदन के लिए कुलपति को भेजा गया है। कुलपति कार्यालय से स्वीकृति मिलते ही चुनाव कार्यक्रम की सार्वजनिक घोषणा कर दी जाएगी। ब्यूरो