कर्णप्रयाग। ब्लॉक के सिमली बाजार में जिला पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्थाएं चौपट होने पर जन प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी। ग्राम प्रधान मज्याड़ी (सिमली) सतेश्वरी देवी ने बताया कि सिमली बाजार की सफाई व्यवस्थाओं का जिम्मा जिला पंचायत का है, लेकिन यहां पर फैली गंदगी से गंभीर बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना है। कहा कि जिला पंचायत की ओर से बाजार में सुविधाएं देने के लिए प्रति वर्ष व्यापारियों से टैक्स वसूला जाता है, लेकिन बाजार में फैली गंदगी से लोगों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि जल्द जिला पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।