फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह के अंत तक हो सकता है प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम इस माह के अंत तक घोषित किए जाने की संभावना है। पीजी अंतिम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है।
गढ़वाल विवि प्रशासन ने 25 जून को प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराई थी। प्री-पीएचडी की करीब 323 और एमफिल की 25 सीटों के लिए पांच हजार से अधिक छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। परीक्षा के डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विवि प्रशासन ने परिणाम घोषित नहीं किया है, जबकि छात्र प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के लिए विवि प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं। हालंाकि, प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम बन कर तैयार हो चुका है, लेकिन पीजी अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम भी लटक गया है। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, आइसा नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे और जय हो ग्रुप के आयुष मियां ने कहा कि प्रवेश परीक्षा परिणाम में देरी किए जाने से छात्रों को इसका भविष्य में नुकसान उठाना पड़ेगा। गढ़वाल विवि के परीक्षा अनुभाग के अधिकारियों का कहना है कि पीजी अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 20 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-पीजी सेमेस्टर परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है। 15 से 20 अगस्त तक पीजी के सभी सेमेस्टरों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। -एसएस रावत, प्रभारी परीक्षा नियंत्रक, गढ़वाल विवि।

- प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम लगभग बन कर तैयार हो चुका है। जल्द ही प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्रो. एचसी नैनवाल, प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा संयोजक।
विज्ञापन


क्या है समस्या
श्रीनगर। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा में पीजी अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। गढ़वाल विवि प्रशासन ने अभी पीजी अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में यदि प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होता है तो ये छात्र परीक्षा में सफल होने के बावजूद भी प्री-पीएचडी में प्रवेश नहीं ले पाएंगे। प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए पीजी होना जरूरी है। इसलिए जब तक पीजी के सभी विषयों के अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित नहीं किया जाता। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें