फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी प्रयासों से मिलेगा गंगा स्वच्छता को मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कठिन परिश्रम से गंगा होगी स्वच्छ
विज्ञापन

-- महादेव मंदिर रानीपोखरी में श्रीराम कथा का दूसरा दिन

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। कथा वाचक पंडित विजेंद्र तिवाडी ने कहा कि पृथ्वी पर गंगा अवतरण ब्रह्मांड की सबसे दुर्लभ घटना है। गंगा को धरा पर लाने के लिए राजा भागीरथ ने कठिन प्रयास किया था ठीक उसी प्रकार मौजूदा समय में गंगा स्वच्छता के लिए ऐसा काम करना होगा। भोगपुर रोड रानीपोखरी स्थित श्री सिद्ध महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की जा रही श्रीराम कथा में प्रवचन करते हुए कथा व्यास पंडित विजेंद्र तिवाडी ने गंगा अवतरण की कथा श्रद्धालुओं को सुनाते हुए कहा कि गंगा पापनाशिनी और मोक्षदायिनी है। राजा भागीरथ ने कठोर तप से भगवान ब्रह्मा से गंगा को धरती पर भेजने के लिए कहा, लेकिन गंगा के प्रचंड वेग के कारण उसके पाताल में चले जाने की आशंका पर भागीरथ ने भगवान शिव को प्रसन्न कर उन्हें जटाओं में लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जब गंगा धरा की ओर चली तो प्रचंड वेग से ब्रह्मांड हिलने लगा था, लेकिन भगवान शिव ने गंगा की धारा के वेग को जटाओं समा लिया और एक जटा खोलकर धरती पर छोड़ दिया। राजा भगीरथ के पुर्वजों को मुक्ति देने वाली मां गंगा आज तक लोगों को मोक्ष दे रही है। कथा व्यास ने सरकार और समाज से गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक होने की अपील की। इस दौरान सती प्रंसग और देवियों के अवतरण की कथाएं भी सुनाई। इस मौके पर संध्या गुप्ता, विनोद गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा, रविंद्र पुंडीर, महावीर गुप्ता, राजेंद्र बिष्ट, अनुग्रह शर्मा, देवानंद गुप्ता, ओमप्रकाश काला, गीता चौहान, रानी तिवाडी, कमल गिरी और उदय गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें