श्रीनगर। गायत्री परिवार की ओर से जनवरी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन करवाया गया था, जिसमें जिला व तहसील स्तर के 20 होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में गायत्री परिवार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के होनहारों को सम्मानित किए जाने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी ने किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी एमएल आर्य ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति की चमक धमक से लोग अपनी संस्कृति भूल रहे है। विशिष्ठ अतिथि अवधेश मणी लाल ने कहा कि गायत्री परिवार की ओर से किए जा रहे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश चंद्र चमोला, प्रेमलता कालड़ा, उमा घिल्डियाल, रमा अग्रवाल, मुकेश मैठाणी, मना गैरोला, योगेंद्र रमोला, कृष्णा भट्ट, आशा बिष्ट आदि मौजूद थे।