फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के कारण सात अगस्त को दोपहर बाद बंद हो जाएंगे बदरीनाथ के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। सात अगस्त को रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण के कारण बदरीनाथ धाम के कपाट दोपहर बाद बंद कर दिए जाएंगे। आठ अगस्त को सुबह चार बजे से ही बदरीनाथ की नित्य पूजाएं शुरू होंगी और तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।
बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सात अगस्त को रात 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक चंद्र ग्रहण है। ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल माना जाता है। इस दौरान मंदिरों में पूजाएं नहीं होती हैं और न ही कोई शुभ कार्य होते हैं। ऐसे में सात अगस्त को चंद्र ग्रहण के कारण दोपहर डेढ़ बजे बदरीनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। रात आठ बजे होने वाली बदरीनाथ की शयन आरती भी दोपहर में डेढ़ बजे से पहले ही संपन्न कर दी जाएगी। आठ अगस्त को तड़के भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्माधिकारी श्री उनियाल ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ की अभिषेक पूजाओं की भी ऑनलाइन बुकिंग आ रही हैं। इधर, बीकेटीसी के धर्माधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि मौसम को देखते हुए बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें