श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न छात्र संगठनों ने छात्र संघ के लिए प्रत्याशी घोषित करना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को आर्यन छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए महासचिव पद पर प्रत्याशी घोषित किया। बिड़ला परिसर में संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक में देवकांत देवराणी को महासचिव प्रत्याशी घोषित किया। संगठन के गढ़वाल संयोजक संजय बिष्ट ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता परिसर में स्वस्थ शैक्षणिक माहौल तैयार करना है। महासचिव पद के प्रत्याशी देवकांत देवराणी ने कहा कि वह छात्रों की समस्याओं के संघर्षरत रहे हैं। बैठक में संगठन के प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अनिल उनियाल, लवीश राणा, नरेश राणा आदि मौजूद थे। संचालन प्रदीप पंवार ने किया।