थराली। बाजार में ढाबा चलाने वाले एक युवक के खाते से एक माह में तीन लाख की धनराशि उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को युवक जब पासबुक में लेन-देन की एंट्री कराई तक यह देख उनके होश उड़ गए। युवक ने थाने में मामले की शिकायत की है।
तहसील के हरनी गांव के बादर सिंह (30) पुत्र चंद्र सिंह बाजार में ढाबा चलाता है। बादर सिंह ने बताया कि उनका जिला सहकारी बैंक में खाता है। लंबे समय से पासबुक में एंट्री नहीं कराई थी। शुक्रवार को जब बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराई तो पता चला खाते में एक भी पैसा नहीं है। खाते की डिटेल देखने पर पता चला कि एक माह में उप्र. के लखनऊ, आगरा, हाथरस सहित अन्य शहरों से खाते से कुल तीन लाख निकाले गए हैं। मामले में बादर सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष एसबी जोशी ने बताया कि मामले में युवक की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। ब्यूरो