फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और पीएसी की टीमें सेमी फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बारिश के बीच ही शुक्रवार को पुलिस मैदान में राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच के दौरान दनादन गोल लगते रहे। मैच में नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और 31 पीएसी ने क्वाटर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए पहले क्वाटर फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने पैनल्टी शूूट आउट में 4-3 अंकों से हरिद्वार को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला पौड़ी और 46 पीएसी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पौड़ी ने 1-0 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में अल्मोड़ा ने यूएस नगर को 2-0 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया, जबकि 31 पीएसी ने आईआरबी रामनगर को पराजित किया। प्रतियोगिता शुभारंभ के दौरान मौसम सामान्य रहा, लेकिन दूसरे मैच के बाद बारिश शुरू हो गई लेकिन मैच नहीं रुका। बारिश के बीच ही खिलाड़ी जीत के लिए जूझते रहे। दर्शक भी पैवेलियन में जमे रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार और प्रतिसार निरीक्षक मातबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें