फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौब पहुंचे डीएम, छात्रों से किए सवाल जबाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने शुक्रवार को कौब ग्राम पंचायत में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने गांव के प्राथमिक विद्यालय और इंटर कालेज में जाकर छात्र-छात्राओं से संविधान, राष्ट्रीय पर्व तथा सिलिकॉन वैली से संबधित सवाल भी पूछे।
विज्ञापन

जीआईसी कौब में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने जीआईसी में निर्माणाधीन भवन का मामला उठाते हुए कहा कि नौ साल में भी भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन नारायणबगड़-कौब का निर्माण भुलियाणा गांव तक करने और मार्ग के दोनों ओर खतरे का सबब बने पेड़ों की कटिंग की मांग भी रखी। ग्रामीणों ने भुलियाणा में मिनी आंगनबाड़ी और मातृ शिशु कल्याण केंद्र स्थापित करने, गांव की पेयजल योजना के पुनर्गठन, तुंगेश्वर महादेव मंदिर को बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन करने, गांव की जर्जर बिजली लाइन की मरम्मत करने, पंचायत भवन का निर्माण और बीपीएल परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन देने आदि की मांगें उठाईं। डीएम आशीष जोशी ने समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मगन लाल कौबियाल, एनडी सती, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता देवी, एसडीएम थराली सीएस डोबाल, बीडीओ केएस मेहरा, उप शिक्षा अधिकारी केएस टोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें